Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान के चिरस्थाई युद्ध विराम के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

May 19, 2025

भारत-पाकिस्तान के चिरस्थाई युद्ध विराम के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 19 मई को हुए प्रेस वार्ता में भारत पाक स्थिति पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों चीन के महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं। चीन, चीन-भारत और चीन-पाक सम्बंधों को बहुत महत्व देता है।

उन्होंने कहा कि भारत-पाक तनाव होने के बाद चीन हमेशा वस्तुगत और निष्पक्ष रवैया अपनाकर दोनों देशों से शांत व नियम बनाए रखने और तनाव बढ़ने से बचने की अपील करता है। हम भारत-पाक युद्ध विराम का समर्थन और स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सर्वांगीण और चिस्थाई युद्ध विराम साकार करने और क्षेत्र की शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए रचनात्मक भूमिका जारी रखने को तैयार हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें: तीसरी ‘आंख’ को लेकर भारत का कड़ा एक्शन… देश की सुरक्षा के लिए इस तारीख से बैन हो सकते हैं चीनी CCTV कैमरे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें