Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में चीन ने कौशल सुधार सब्सिडी के रूप में 5.13 अरब युआन जारी किये

January 31, 2025

2024 में चीन ने कौशल सुधार सब्सिडी के रूप में 5.13 अरब युआन जारी किये

China: हाल ही में चीन के मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार वर्ष 2024 में, मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी विभागों ने सुदृढ़ आजीवन व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रणाली का सुधार किया है। विभिन्न क्षेत्रों की स्थानीय सरकारों ने प्रमुख क्षेत्रों में सब्सिडी वाले व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण किया, तथा पूरे वर्ष में 31 लाख श्रमिकों को कौशल सुधार सब्सिडी के रूप में 5.13 अरब युआन वितरित किए।

चीनी मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी मंत्रालय के व्यावसायिक क्षमता निर्माण विभाग के उप निदेशक वांग श्याओजुन के अनुसार वर्ष 2024 में, सभी क्षेत्रों ने “नए आठवीं श्रेणी कार्यकर्ता” व्यावसायिक कौशल स्तर प्रणाली को लागू किया और व्यावसायिक कौशल स्तर प्रमाणन भी किया। पूरे वर्ष में कुल 120 लाख से अधिक श्रमिकों ने व्यावसायिक कौशल स्तर प्रमाणपत्र या व्यावसायिक योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

वर्ष 2024 की नीति के अनुसार, जिन कर्मचारियों ने बीमा में भाग लिया है और एक वर्ष के लिए प्रीमियम का भुगतान किया है, पेशेवर योग्यता प्रमाण पत्र या पेशेवर कौशल स्तर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, और बेरोजगारी बीमा लाभ प्राप्त किया है, वे सामाजिक गारंटी विभागों में आवेदन कर सकते हैं। अनुमोदन के बाद मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी विभाग क्रमशः 1,000, 1,500 और 2,000 युआन के मानकों पर कौशल सुधार सब्सिडी जारी कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें