Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने उपभोग प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्रवाई योजना जारी की 

March 17, 2025

चीन ने उपभोग प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्रवाई योजना जारी की 

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के जनरल कार्यालय और राज्य परिषद के जनरल कार्यालय ने हाल ही में उपभोग प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्रवाई योजना जारी की और विभिन्न क्षेत्रों तथा विभागों से अपनी स्थिति के मुताबिक उसे लागू करने की मांग की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोग का प्रोत्साहन करने से चौतरफा तौर पर घरेलू मांग का विस्तार करना, गुणवत्ता सप्लाई से प्रभावी मांग सृजित करना और उपभोग वातावरण के सुधार से उपभोग की इच्छा मजबूत करना है।

इस योजना में कहा गया कि वेतन की जायज़ वृद्धि की जाएगी और महत्वपूर्ण क्षेत्रों, व्यवसायों, बुनियादी स्तरों और मध्यम, छोटे व लघु उद्यमों के रोजगार समर्थन का कार्यक्रम लागू किया जाएगा। संपत्ति से आय प्राप्त करने के माध्यमों का विस्तार किया जाएगा और शेयर बाजार की स्थिरता के लिए अनेक कदम उठाये जाएंगे। इस योजनानुसार उपभोग क्षमता को सुनिश्चित करने के लिए प्रजनन व पालन पोषण का समर्थन, शैक्षिक समर्थन, वृद्ध जन की चिकित्सक गारंटी और महत्वपूर्ण समुदाय का बुनियादी जीवन मजबूत किया जाएगा।

इस योजना में वृद्धजन और बच्चों की सेवा सप्लाई का समायोजन करने, जीवन सेवा उपभोग बढ़ाने, संस्कृति व खेल उपभोग विस्तृत करने, इनबाउंड उपभोग और सेवा उद्योग के खुलेपन को बढ़ाने पर सिलसिलेवार कार्रवाइयों का उल्लेख भी किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें