Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण पर श्वेत पत्र किया जारी

July 11, 2024

चीन ने समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण पर श्वेत पत्र किया जारी

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 11 जुलाई की सुबह संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चीनी समुद्री पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण श्वेत पत्र जारी किया। इसमें समुद्री पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण के बारे में चीन की अवधारणा,अभ्यास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

इस श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन समुद्रीय पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण को दृढ़ता से बढ़ाता है और सक्रियता से कार्रवाई करता है। समुद्री पर्यावरण संरक्षण सुंदर चीन और समुद्री शक्ति के निर्माण से जुड़ा है। चीन कई सालों से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है और विकास व संरक्षण का तालमेल बिठा रहा है। चीन उच्च स्तरीय संरक्षण से गुणवत्ता विकास बढ़ाता है और मानव तथा समुद्र के बीच सामंजस्यपूर्ण समुद्री पर्यावरण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

श्वेत पत्र में कहा गया कि निरंतर कोशिशों से चीन की समुद्री पारिस्थितिकी की गुणवत्ता में सुधार आया है और समुद्री संसाधन का व्यवस्थित विकास हो रहा है। समुद्री पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गयी हैं।

श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन समुद्री पर्यावरण संरक्षण में सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाता है और अंतर्राष्ट्रीय समझौते के कर्तव्य का पालन करता है। चीन ने वैश्विक समुद्री पर्यावरण के निपटारे के लिए चीनी योजना और चीनी शक्ति प्रदान की है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें