Site icon Dainik Savera Times

चीन-रूस की सह-निर्मित फिल्म “रेड सिल्क” का मास्को में प्रचार, सितंबर में चीन में होगी रिलीज

सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूसी राजधानी मास्को में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी फिल्म प्रशासन द्वारा चीन-रूस सह-निर्मित फिल्म “रेड सिल्क” का एक विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में दोनों देशों के फिल्म निर्माता अपनी रचनात्मक यात्रा साझा करेंगे और घोषणा करेंगे कि यह फिल्म इस साल सितंबर में चीन में रिलीज होगी। यह समय विशेष रूप से चुना गया है, क्योंकि इसी महीने चीन जापानी आक्रमण के खिलाफ अपने प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा।

“रेड सिल्क” फिल्म, जो ऐतिहासिक साझेदारी और सैन्य सहयोग की कहानी को दर्शाती है, इस साल 20 फरवरी को रूस में रिलीज हो चुकी है। रूसी बॉक्स ऑफिस पर इसने 38 करोड़ रूबल (लगभग 3 करोड़ चीनी युआन) का कारोबार किया है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version