Site icon Dainik Savera Times

चीन-रूस सहयोग तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं : ली छ्यांग

25 अक्तूबर को चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने बिश्केक में रूसी प्रधान मंत्री मिशुस्टिन से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि चीन-रूस सहयोग तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है और तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से बचता है । ली छ्यांग ने कहा कि चीन, रूस के साथ दोनों देशों के राजाध्यक्षों की अहम समानताओं के मुताबिक बेल्ट एंड रोड निर्माण और यूरेशिया आर्थिक संघ के जुड़ाव को बढ़ाकर व्यापार ,निवेश और ऊर्जा आदि क्षेत्रों का सहयोग गहराने और शैक्षिक व स्थानीय आवाजाही का विस्तार करने को तैयार है ।

चीन रूस के साथ चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष का बखूबी अंजाम देगा ,एससीओ में सहयोग मजबूत करेगा और नये युग में चीन-रूस सर्वांगीर्ण रणनीतिक साझेदारी निरंतर बढ़ाएगा । मिशुस्टिन ने बताया कि रूस-चीन संबंध अभूतपूर्व ऊंचे स्तर पर चलता है ।रूस चीन के साथ दोनों देशों के राजाध्यक्षों की समानताओं को लागू कर बेल्ट एंड रोड प्रस्ताव और यूरेशिया आर्थिक संघ के जुड़ाव को मजबूत करने और वैश्विक बहुध्रुवीकरण बढ़ाने का इच्छुक है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version