Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने ताइवान के निकट 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान एवं चार गुब्बारे भेजे: ताइवान 

December 8, 2024

चीन ने ताइवान के निकट 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान एवं चार गुब्बारे भेजे: ताइवान 
Taipei : चीन ने ताइवान पर अपने दावों को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तहत द्वीप के निकट 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान और चार गुब्बारे भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रलय ने यह जानकारी दी। चीन ने ऐसे समय में ये सैन्य गतिविधियां की हैं जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अमेरिका समेत प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों की हालिया यात्र के जवाब में बींजिग द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास कर सकता है।
चीन दो करोड़ 30 लाख लोगों की आबादी वाले स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और ताइवान के साथ अन्य देशों के औपचारिक संबंधों पर आपत्ति जताता है। अमेरिका समेत अधिकतर देश ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देते लेकिन अमेरिका अनौपचारिक तौर पर ताइवान का प्रमुख समर्थक है और इसे हथियार बेचता है। चीन सरकार ने आवशय़कता पड़ने पर सैन्य बल के माध्यम से ताइवान पर कब्जा करने का संकल्प लिया है तथा वह लगभग हर रोज द्वीप के निकट अपने पोत और सैन्य विमान भेजता है।
ताइवान के रक्षा मंत्रलय के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे में 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान और चार गुब्बारे देखे गए। मंत्रलय ने कहा कि इनमें से छह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया जो ताइवान और चीन का एक अनौपचारिक सीमा क्षेत्र है। मंत्रलय के अनुसार, इनमें से एक गुब्बारा द्वीप के उत्तरी सिरे से होकर गुजरा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें