Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

साल 2022 में China के सेवा व्यापार ने तेजी से विकास को बनाए रखा

January 30, 2023

साल 2022 में China के सेवा व्यापार ने तेजी से विकास को बनाए रखा

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 30 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन का कुल सेवा आयात और निर्यात 59 खरब 80 अरब 19 करोड़ युआन था, जिसमें साल 2021 की तुलना में 12.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ, सेवा व्यापार ने तेजी से विकास को बनाए रखा है। वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के प्रमुख के मुताबिक, साल 2022 में चीन का सेवा निर्यात 28 खरब 52 अरब 24 करोड़ युआन रहा, जिसमें साल 2021 की तुलना में 12.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं आयात की राशि 31 खरब 27 अरब 95 करोड़ युआन थी, जिसमें 2021 से 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि घाटा 2 खरब 75 अरब 71 करोड़ युआन था।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन में ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात तेजी से बढ़ा है। 2022 में ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 25 खरब 6 अरब 85 करोड़ युआन था, जिसमें 2021 की तुलना में 7.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ। उनमें से ज्ञान-गहन सेवाओं का निर्यात 14 खरब 16 अरब 8 करोड़ युआन था, जिसमें 2021 की तुलना में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में चीन की यात्रा सेवाओं ने आम तौर पर बहाली की प्रवृत्ति दिखाई दी। साल भर में यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 8 खरब 55 अरब 98 करोड़ युआन दर्ज किया गया, जिसमें साल 2021 की तुलना में 8.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें