Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने कृषि शक्ति के निर्माण में तेजी लाने का रोडमैप निर्धारित किया

April 8, 2025

चीन ने कृषि शक्ति के निर्माण में तेजी लाने का रोडमैप निर्धारित किया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने हाल ही में कृषि शक्ति निर्माण गति देने का कार्यक्रम (वर्ष 2024—2035) जारी किया, जिसमें कृषि शक्ति के निर्माण को गति देने का रोडमैप और निर्माण मैप निर्धारित किया। इस कार्यक्रम में कहा गया कि वर्ष 2027 तक कृषि शक्ति निर्माण में स्पष्ट प्रगति हासिल होगी, चौतरफा ग्रामीण पुनरोत्थान में ठोस विकास होगा और कृषि व गांवों का आधुनिकीकरण नयी मंजिल पर पहुंचेगा।

इस कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2027 तक चीन का कुल वार्षिक अनाज पैदावार 7 ख़रब किलोग्राम होगी और महत्वपूर्ण कृषि उपजों का समुचित स्वावलंबन बना रहेगा। कृषि के वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सामानों की समर्थक भूमिका निरंतर मजबूत की जाएगी और बिना किसी रुकावट के कुंजीभूत तकनीकों के अनुसंधान में विकास हासिल किया जाएगा। आधुनिक ग्रामीण व्यवसाय व्यवस्था आम तौर पर स्थापित होगी और कृषि की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति और उन्नत होगी। किसानों की आय वृद्धि जीडीपी वृद्धि के साथ चलेगी और शहरों तथा गांवों के नागरिकों की आय में अंतर लगाताक कम होगा।

इस कार्यक्रम में चौतरफा तौर पर अनाज सुरक्षा की नींव मजबूत बनाने पर बल दिया गया ताकि चीनियों के अनाज का कटोरा हमेशा भरा रहे। इस कार्यक्रम में कहा गया कि वर्ष 2035 तक चीन में कृषि आधुनिकीकरण आम तौर पर साकार होगा और इस शताब्दी के मध्य तक कृषि शक्ति का निर्माण पूरा किया जाएगा। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)    

ये भी पढ़ें- ‘हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर’, लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें