Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गरीबी उन्मूलन में नए आयाम स्थापित करता China

February 23, 2023

गरीबी उन्मूलन में नए आयाम स्थापित करता China

25 फरवरी 2021 को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घोषणा की थी कि सभी नागरिकों के समान प्रयासों से चीन ने वर्ष 2021 में गरीबी उन्मूलन में पूर्ण विजय प्राप्त की। चीन ने 8 वर्षों में करीब 10 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। सभी 823 गरीब काउंटियों और 1 लाख 28 हजार गरीब गांवों को गरीबी से मुक्ति मिली। चीन ने नए युग में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया और 10 साल पहले ही संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडा 2030 में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।

चीन के अनुभवों से जाहिर है कि गरीबी कम करने में राष्ट्रीय वस्तुगत स्थिति के अनुसार पूरे समाज की भागीदारी होनी चाहिए। चीन सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए सभी लोगों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि सरकार और सभी नागरिक एक साथ इसमें प्रयास करते हैं। देश में गरीबी उन्मूलन हमेशा से सुधार नीति के साथ बढ़ाया जाता है, जिससे गरीब क्षेत्रों में बुनियादी संस्थाओं के निर्माण, निवेश में बढ़ोतरी, नागरिक जीवन में सुधार और आय में इजाफा के लिए बेहतर स्थिति तैयार हुई।

गरीब किसानों का जीवन बेहतर बनाने के इस मुद्दे पर शी चिनफिंग हमेशा ध्यान देते हैं। 3 नवंबर 2013 को शी चिनफिंग ने हूनान प्रांत के ह्वायुआन काउंटी के शीपातोंग गांव की यात्रा के दौरान पहली बार सटीक गरीबी उन्मूलन की विचारधारा को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गरीब-सहायता के दौरान व्यावहारिक दृष्टिकोण से स्थानीय स्थिति के अनुसार अलग-अलग दिशा दी जानी चाहिए।
शी चिनफिंग ने कई बार गरीबी उन्मूलन पर भाषण दिए। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के रास्ते पर कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए। जब तक अंतिम परिवार या व्यक्ति के जीवन की मूल समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हम शांत नहीं रहेंगे।

सटीक गरीबी उन्मूलन से शीपातोंग गांव में अत्यंत भारी परिवर्तन देखने को मिला। सिलसिलेवार उदार नीति के तहत शीपातोंग गांव में ग्रामीण पर्यटन, आड़ू, कीवी, कढ़ाई, पहाड़ी सोता पानी और चीनी औषधि रोपण आदि व्यवसाय का विकास हुआ। प्रति व्यक्ति सालाना आय वर्ष 2013 में एक हजार युआन से बढ़कर वर्तमान में 20 हजार युआन हो गई है। शीपातोंग गांव वर्ष 2016 में गरीबी की दलदल से बाहर निकल आया था।

सटीक गरीबी उन्मूलन का अनुभव न सिर्फ चीन के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है। गरीबी की समस्या को दूर करने के लिए चीन ने दुनिया को अपना ज्ञान और प्रस्ताव दिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि चीन का अनुभव अन्य विकासशील देशों के लिए बहुत उपयोगी है। लंबे समय से चीन सक्रियता से गरीबी उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भाग लेता है। चीन ने कई बार विश्व मंच का आयोजन किया,जिसमें अन्य विकासशील देशों को प्रशिक्षण दिया गया और उनकी भरसक सहायता की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें