Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने MI6 के जासूसी मामले को सुलझाया

January 8, 2024

China ने MI6 के जासूसी मामले को सुलझाया

चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने हाल में ब्रिटेन के सैन्य खुफिया 6 (एमआई6) द्वारा किसी तीसरे देश के व्यक्ति के जरिए चीन के खिलाफ जासूसी कार्यवाही करने के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस विदेशी व्यक्ति का उपनाम है ह्वांग, जो एक विदेशी परामर्श एजेंसी का प्रमुख है। वर्ष 2015 में एमआई6 ने ह्वांग नाम के इस व्यक्ति के साथ खुफिया साझेदारी स्थापित की। उसके बाद एमआई6 ने कई बार ह्वांग को चीन भेजा और सार्वजनिक पहचान को आड़ के तौर पर इस्तेमाल कर ब्रिटेन के लिए चीन से संबंधित खुफिया जानकारी एकत्र करने और विद्रोह भड़काने वाले लोगों की तलाश करने में ह्वांग का इस्तेमाल किया।

एमआई6 ने ब्रिटेन आदि क्षेत्रों में ह्वांग को पेशेवर खुफिया प्रशिक्षण दिया और विशेष जासूसी उपकरण भी दिए। सावधानीपूर्वक जांच के बाद चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने समय पर ह्वांग के आपराधिक सबूत का पता लगाया और कानून के अनुसार उसके खिलाफ आपराधिक दंडात्मक कदम उठाया। गोपनीयता विभाग के मूल्यांकन के बाद पता चला कि ह्वांग ने ब्रिटेन के साथ नौ गोपनीय स्टेट रहस्य, पांच गुप्त स्टेट रहस्य और तीन सूचनाएं साझा कीं। मामले की जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने ह्वांग के सभी कानूनी अधिकारों की रक्षा की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें