Site icon Dainik Savera Times

स्वर्ण युग में दाखिल हुए चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध:शी चिनफिंग

 

जोहांसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के वक्त चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ्रीका के अख़बार द स्टार ,केप टाइम्स ,द मर्क्यूरी और इंडिपेंटेंट ऑनलाइन पर बड़ी सफलता की ओर चीन-दक्षिण अफ्रीका मित्रता और सहयोग का विशाल जहाज बढ़ाना शीर्षक आलेख जारी किया ।

उन्होंने बताया कि चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध स्वर्ण युग में दाखिल हुआ है ,जिस का द्वीपक्षीय दायरे से पार कर महत्वपूर्णँ वैश्विक प्रभाव हो रहा है । आलेख में कहा गया कि दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ बेल्ट एंड रोड सहयोग दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाला पहला अफ्रीकी देश है और लगातार 13 साल तक अफ्रीका में चीन का पहला सब से बड़ा व्यापार साझेदार है । दोनों देशों का सहयोग निरंतर विस्तृत हो रहा है ।

चीन-दक्षिण अफ्रीका सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के भावी विकास की चर्चा में शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक ही रास्ते पर चलने वाले राहगीर होकर एक दूसरे का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने वाले आधुनिकीकरण का रास्ता निकालने का दृढ़ समर्थन करना चाहिए ।

आलेख में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन ब्रिक्स के साथियों के साथ खुलेपन ,समावेश ,सहयोग व साझी जीत की भावना का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की डटकर सुरक्षा करने ,अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फिर विकास मुद्दे पर फोकस रखने के लिए बढ़ावा देने और वैश्विक शासन तंत्र में ब्रिक्स की अधिक बड़ी भूमिका निभाने और ब्रिक्स की बुलंद आवाज उठाने के लिए तैयार है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version