Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए चीन की मध्यस्थता, विशेष दूत युए शियाओयोंग ने किया दोनों देशों का दौरा

March 16, 2026

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए चीन की मध्यस्थता, विशेष दूत युए शियाओयोंग ने किया दोनों देशों का दौरा

7 से 14 मार्च के बीच चीन के विदेश मंत्रालय के अफगान मामलों के विशेष दूत युए शियाओयोंग ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा किया और हालिया संघर्ष की स्थिति को कम करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच लगातार यात्राएं कीं। इस दौरान उन्होंने क्षों के नेदोनों पताओं और अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर तनाव को कम करने और संवाद के माध्यम से समाधान तलाशने पर ज़ोर दिया।

अफ़गानिस्तान में अपने दौरे के दौरान युए शियाओयोंग ने विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताकी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हाजी नूरुद्दीन अजीजी से अलग-अलग मुलाकात की। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिति, द्विपक्षीय सहयोग और मौजूदा तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई।

वहीं पाकिस्तान में उन्होंने विदेश सचिव आमना बलूच और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अफगान मामलों के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक से अलग-अलग मुलाकात की। इस अवसर पर चीनी पक्ष ने दोनों देशों से शांति और संयम बनाए रखने, जल्द से जल्द युद्धविराम लागू करने तथा संवाद और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान, दोनों देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की और इसके लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही दोनों पक्षों ने इस मुद्दे को राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से हल करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें