Site icon Dainik Savera Times

चीन का इस्पात उत्पादन पहली तीन तिमाहियों में 1 अरब टन से अधिक पहुंचा

24 अक्टूबर को, चाइना आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने पहली तीन तिमाहियों में चीन के इस्पात उद्योग की स्थिति जारी की। पहली तीन तिमाहियों में, चीन के इस्पात उत्पादन में स्थिरता के साथ वृद्धि हुई। ऊर्जा की बचत और उत्सर्जन में कमी लगातार आगे बढ़ रही है।
पहली तीन तिमाहियों में, चीन का कच्चे इस्पात का उत्पादन 79.5 करोड़ टन है। पिग आयरन का उत्पादन 67.5 करोड़ टन है, जो गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि है। इस्पात उत्पादन 1.029 अरब टन है, जिस में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहली तीन तिमाहियों में चीन ने कुल 668.18 लाख टन स्टील का निर्यात किया।
चाइना आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और महासचिव च्यांग वेइ ने कहा कि आपूर्ति और मांग की समग्र स्थिति को देखते हुए, पहली तीन तिमाहियों में इस्पात आपूर्ति मांग से अधिक मजबूत है। राष्ट्रीय औद्योगिक संरचना के समायोजन के साथ इस्पात उत्पादों की विविधता संरचना को लगातार अनुकूलित किया जाता है। इस्पात उत्पादन में गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और इस्पात निर्यात में लगभग 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस्पात निर्यात में वृद्धि और घरेलू विनिर्माण में इस्पात की बढ़ती मांग इस्पात उत्पादन की वृद्धि का समर्थन करने वाली मुख्य प्रेरक शक्ति बन गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version