Site icon Dainik Savera Times

चीन ने वृद्धिशील नीतियों का एक पैकेज शुरू करने के प्रयास बढ़ाए

8 अक्तूबर को चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने एक न्यूज़ ब्रीफ़िंग आयोजित की। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के निदेशक चेंग शांगच्ये ने कहा कि वर्तमान आर्थिक संचालन में नई स्थितियों और समस्याओं के प्रति, चीन ने अर्थव्यवस्था की निरंतर वसूली को बढ़ावा देने के लिए वृद्धिशील नीतियों का एक पैकेज शुरू करने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। ये नीतियां “तीन पक्षों पर ध्यान देने” और “चार क्षेत्रों में दृढ़ता से कायम रहने” की प्रतीक हैं।

“तीन पक्षों पर ध्यान देने” का मतलब है: आर्थिक विकास की गुणवत्ता में सुधार पर अधिक ध्यान दिया जाए; वास्तविक अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक संस्थाओं के स्वस्थ विकास का समर्थन करने पर अधिक ध्यान दिया जाए; उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय सुरक्षा के समन्वय पर अधिक ध्यान दिया जाए।

“चार क्षेत्रों में दृढ़ता से कायम रहने” का मतलब है: सबसे पहले, लक्ष्य अभिविन्यास का पालन किया जाए। दूसरा है समस्या उन्मुखीकरण का पालन किया जाए। तीसरा है व्यवस्थित नीति कार्यान्वयन का पालन किया जाए। चौथा है दीर्घकालिक और अल्पकालिक के संयोजन का पालन किया जाए। चीन को इस वर्ष और अगले वर्ष की नीतियों के बीच संबंधों का समन्वय करना, निरंतर, स्थिर और स्वस्थ आर्थिक विकास को बढ़ावा देना चाहिये, ताकि “14वीं पंचवर्षीय योजना” को सुचारू ढंग से पूरा करने को सुनिश्चित किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version