China storm : सप्ताहांत में तीव्र तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर उत्तरी चीन और तटीय क्षेत्रों में शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया। देश के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा कि शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक इनर मंगोलिया, शानक्सी, हेबेई और बीजिंग के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी।
केंद्र ने कहा कि इस दौरान बोहाई सागर, पीला सागर और पूर्वी चीन सागर के कुछ हिस्सों में तेज तूफान भी आएंगे। इस बीच, बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार इनर मंगोलिया और जिलिन के कुछ हिस्सों में 20 से 28 मिमी बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने झेजियांग में रेतीले तूफान के लिए ब्लू अलर्ट भी जारी किया है। इसने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। यह ध्यान देने योग्य है कि चीन में चार-स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल रंग सबसे गंभीर चेतावनी को दर्शाता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला रंग आता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...