Site icon Dainik Savera Times

चीन ने फंगयुन-3 07 उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

16 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर चीन ने च्योउछुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर में लॉन्ग मार्च 4बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके फेंगयुन-3 07 उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया। उपग्रह ने पूर्व निर्धारित कक्षा में सुचारू रूप से प्रवेश किया, और लॉन्च मिशन पूरी तरह सफल रहा।

फेंगयुन-3 07 उपग्रह मुख्य रूप से मौसम की भविष्यवाणी, आपदा की रोकथाम और शमन, जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करता है। यह मिशन लॉन्च वाहनों की लांग मार्च श्रृंखला की 471वीं उड़ान है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version