Site icon Dainik Savera Times

चीन ने यूरोपीय संघ से आयातित चिकित्सा उपकरणों पर प्रासंगिक कदम उठाए

इंटरनेशनल डेस्क। यूरोपीय आयोग ने हाल ही में चिकित्सा उपकरणों की सार्वजनिक खरीद में चीनी कंपनियों और उत्पादों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने के लिए उपाय प्रस्तुत किए हैं। चीन ने 6 जुलाई को एक नोटिस जारी कर सरकारी खरीद गतिविधियों में यूरोपीय संघ से आयातित कुछ चिकित्सा उपकरणों पर प्रासंगिक कदम उठाने का निर्णय लिया। 

इसके सम्बंध में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने उस दिन संवाददाता के प्रश्न के उत्तर में कहा कि यूरोपीय आयोग ने 20 जून 2025 को उपाय पेश किए, वह सार्वजनिक खरीद के क्षेत्र में चीनी कंपनियों के लिए बाधाएं खड़ी करना जारी रखे हुए है। चीन ने द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से बार-बार यह व्यक्त किया है कि वह वार्ता, परामर्श और द्विपक्षीय सरकारी खरीद व्यवस्था के माध्यम से यूरोपीय संघ के साथ मतभेदों को उचित ढंग से निपटाने के लिए तैयार है। अफसोस की बात है कि यूरोपीय संघ ने चीन की सद्भावना और ईमानदारी को नज़रअंदाज कर दिया है और प्रतिबंधात्मक उपाय करने तथा नई संरक्षणवादी बाधाएं खड़ी करने पर जोर दिया है। इसलिए, चीन को भी जवाबी प्रतिबंधात्मक उपाय करने पड़े।

प्रवक्ता के अनुसार, प्रासंगिक उपायों का उद्देश्य चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करना और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाए रखना है। चीन के उपाय केवल यूरोपीय संघ से आयातित चिकित्सा उपकरण उत्पादों को लक्षित करते हैं, और चीन में यूरोपीय-वित्त पोषित उद्यमों द्वारा उत्पादित उत्पाद प्रभावित नहीं होंगे।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

 

Exit mobile version