Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष पर विचार-विमर्श किया

September 12, 2025

चीन, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष पर विचार-विमर्श किया

स्थानीय समयानुसार 9 सितंबर को, चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विशेष दूत देंग शीजुन ने मलेशिया में पूर्वी एशियाई सहयोग पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों की एक श्रृंखला में भाग लेने से पहले, थाईलैंड, कंबोडिया और आसियान के मौजुदा अध्यक्ष देश मलेशिया के प्रतिनिधियों के साथ कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष पर विचार-विमर्श किया।

चीन ने कहा कि कंबोडिया व थाईलैंड के एक घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण पड़ोसी और साझा भविष्य वाले समुदाय के रूप में, चीन ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष शुरू होने के बाद से लगातार निष्पक्ष रुख अपनाना जारी रखा है। चीन ने हमेशा दोनों पक्षों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शांति वार्ता को बढ़ाया है। चीन एक स्थायी युद्धविराम प्राप्त करने और कंबोडिया-थाईलैंड संबंधों में सुधार को बढ़ाने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया तीनों पक्षों ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष में मध्यस्थता में चीन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चीन रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें