Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में चौथी कृषि जनगणना की जाएगी

June 6, 2025

चीन में चौथी कृषि जनगणना की जाएगी

चीनी राज्य परिषद ने हाल में चौथी राष्ट्रीय कृषि जनगणना करने के बारे में सूचना जारी की। चीन के सांख्यिकी कानून और राष्ट्रीय कृषि जनगणना नियमावली के अनुसार राज्य परिषद ने वर्ष 2026 में चौथी राष्ट्रीय कृषि जनगणना करने का निर्णय लिया।

सूचना में कहा गया है कि चौथी राष्ट्रीय कृषि जनगणना चीनी शैली के आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान बढ़ाने की नई यात्रा में किया जाने वाला राष्ट्रीय परिस्थितियों और राष्ट्रीय शक्ति का प्रमुख सर्वेक्षण है। इससे कृषि विकास की नई स्थिति, ग्रामीण निर्माण का नया रूप, किसानों के जीवन में नए परिवर्तन और ग्रामीण सुधार में नई उपलब्धियों को वस्तुगत रूप से दिखाया जाएगा।

सूचना के अनुसार चौथी राष्ट्रीय कृषि जनगणना के उद्देश्य चीन में रहने वाले ग्रामीण परिवार, शहर में कृषि उत्पादन व व्यवसाय स्वामी, कृषि उत्पादन व संचालन इकाइ, ग्राम समिति और ग्रामीण सरकार हैं। जनगणना की मुख्य विषय-वस्तु में कृषि उत्पादन की स्थिति, अनाज व खाद्य उत्पादन की स्थिति, नई गुणवत्ता वाली ग्रामीण उत्पादक शक्ति, ग्रामीण विकास की बुनियादी स्थिति और ग्रामीण निवासियों की जीवन स्थिति आदि शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें