Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करेगा

September 11, 2025

चीन हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करेगा

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राज्य परिषद ने 10 सितंबर को हुआंगयान द्वीप राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करने को मंजूरी दी। हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की स्थापना इस द्वीप पर प्राकृतिक पारिस्थितिक व्यवस्था की विविधता, स्थिरता और निरंतरता बनाए रखने की महत्वपूर्ण गारंटी है।

संबंधित विभागों और क्षेत्रीय सरकारों को संबंधित नियमों के अनुसार सख्ती से पारिस्थितिक और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। संगठनात्मक नेतृत्व, समन्वय और सहयोग मजबूत करने से प्रबंधन संस्थानों में सुधार करना होगा, ताकि राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के निर्माण और प्रबंध का स्तर उन्नत हो सके।

इसके बाद, 11 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस मुद्दे पर सवाल उठाया गया कि फ़िलीपींस ने इस निर्णय का विरोध किया है। प्रवक्ता लिन च्येन ने स्पष्ट कहा कि हुआंगयान द्वीप चीन का अंतर्निहित क्षेत्र है और वहाँ राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की स्थापना पूरी तरह से चीन की संप्रभुता के दायरे में आती है। उन्होंने बताया कि इस कदम का उद्देश्य हुआंगयान द्वीप के पारिस्थितिक पर्यावरण की सुरक्षा करना और वहाँ के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता, स्थिरता और सततता को बनाए रखना है।

यह न केवल चीन के घरेलू कानून और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप है, बल्कि एक ज़िम्मेदार बड़े देश के रूप में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति चीन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। लिन च्येन ने आगे कहा कि फ़िलीपींस की क्षेत्रीय सीमा लंबे समय से कई अंतर्राष्ट्रीय संधियों द्वारा तय की गई है और हुआंगयान द्वीप कभी भी उसका हिस्सा नहीं रहा है। चीन फ़िलीपींस के अनुचित आरोपों और तथाकथित “विरोध” को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने फ़िलीपींस से आग्रह किया कि वह उकसावे की कार्रवाइयों और बेवजह के प्रचार को तुरंत बंद करे, ताकि समुद्री स्थिति और अधिक जटिल न बने।

ये भी पढ़ें- CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी को लेकर मौलाना पर दर्ज हुई FIR, यूपी के कई जिलों में बढ़ा विरोध

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें