Site icon Dainik Savera Times

24 अप्रैल को शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करेगा चीन

China to launch 20 manned spacecraft

China to launch 20 manned spacecraft

चीन स्थानीय समयानुसार 24 अप्रैल को 17 बजकर 17 मिनट पर शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करेगा। क्रू दल छन तुंग, छन चोंगरुइ और वांग च्ये से गठित है। छन तुंग कमांडर होंगे।

23 अप्रैल की सुबह शनचो-20 समानव अंतरिक्ष उड़ान कार्य पर संवाददाता सम्मेलन उत्तर पश्चिमी चीन के च्योछुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित हुआ। चीनी समानव अंतरिक्ष परियोजना के प्रवक्ता लिन शीछ्यांग ने यह ख़बर जारी की।

परिचय के अनुसार छन तुंग ने शनचो-11 और शनचो-14 समानव अंतरिक्ष उड़ान कार्य में भाग लिया था। दो साल के बाद वे फिर क्रू दल के कमांडर होंगे। छन चोंगरुइ और वांग च्ये पहली बार अंतरिक्ष उड़ान कार्य में हिस्सा लेंगे।

चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना में यह 35वां उड़ान कार्य है। क्रू के सदस्य स्पेस स्टेशन में लगभग 6 महीने ठहरेंगे और कई वैज्ञानिक परीक्षाएं करेंगे और स्पेस वॉक भी करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कार्य की विभिन्न तैयारियां स्थिरता से चल रही हैं। लांगमार्च-2 एफ वाई 20 वाहक रॉकेट प्रक्षेपण कार्य करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version