Site icon Dainik Savera Times

चीन यूक्रेन संकट के समाधान के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा

चीन ने 24 फरवरी को यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन के रूख वाली दस्तावेज जारी की। इसका परिचय देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 24 फरवरी को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन हमेशा यूक्रेन मुद्दे पर वस्तुगत और निष्पक्ष रुख कायम रखता है, सक्रिय रूप से शांति वार्ता को बढ़ावा देता है, और संकट के समाधान को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट की पहली वर्षगांठ पर चीन ने “यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख” तैयार किया और जारी किया, जिसने चीन के मूल रुख को व्यापक और व्यवस्थित रूप से समझाया। दस्तावेज़ में सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान करना, शीत युद्ध की मानसिकता को छोड़ना, युद्धविराम और युद्ध की समाप्ति करना, शांति वार्ता शुरू करना, मानवीय संकटों को हल करना, नागरिकों और युद्ध कैदियों की रक्षा करना, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा बनाए रखना, रणनीतिक जोखिमों को कम करना, खाद्य परिवहन की गारंटी देना, एकतरफा प्रतिबंधों को रोकना, औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करना, और युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण को बढ़ावा देना सहित 12 पहलू शामिल हैं।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन संकट यूरोप में हुआ और इसका वैश्विक प्रभाव पड़ा, यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप महाद्वीप में हुआ सबसे बड़ा संकट है। चीन दृढ़ता से शांति, संवाद और ऐतिहासिक सही पक्ष में खड़ा रहेगा, शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा और अपना योगदान देता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version