Site icon Dainik Savera Times

चीन पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई देगा

China tourism sector new heights

China tourism sector new heights

इंटरनेशनल डेस्क: 7 जुलाई को चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य परिषद की मंजूरी के साथ, मंत्रालय ने हाल ही में “सशक्त पर्यटन राष्ट्र बनाने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना” जारी की है।

इस योजना में यह प्रस्ताव है कि साल 2030 तक, पर्यटन उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में महत्वपूर्ण प्रगति होगी, आधुनिक पर्यटन प्रणाली में और सुधार होगा, और एक सशक्त पर्यटन राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इसके साथ ही, पर्यटन को एक प्रमुख उद्योग का दर्जा और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, घरेलू मांग को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने और बाजार को प्रोत्साहित करने में पर्यटन की भूमिका को और बढ़ाया जाएगा, और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन और संबंधित उद्योगों के मूल्यवर्धन का अनुपात लगातार बढ़ेगा। 

योजना के अनुसार, आने वाले पाँच सालों में पर्यटन से नागरिकों को मिलने वाले लाभ और खुशी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, पर्यटन के लिए सार्वजनिक सेवा प्रणाली में लगातार सुधार होगा, पर्यटन से लोगों की संतुष्टि में निरंतर वृद्धि होगी, घरेलू यात्राओं की संख्या 8.3 अरब तक पहुंच जाएगी, और घरेलू पर्यटन पर कुल व्यय 77 खरब युआन तक पहुंच जाएगा, जो पर्यटन के समावेशी स्वरूप को और अधिक उजागर किया जाएगा।

इसके अलावा, योजना में यह उद्देश्य भी प्रस्तुत किया गया कि अगले 5 सालों में पर्यटन के क्षेत्र में चीन का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव काफी बढ़ाया जाएगा, विदेशी पर्यटकों का दायरा और लाभ दोनों ही व्यापक रूप से विस्तारित किया जाएगा, विदेशी पर्यटकों की संख्या 19 करोड़ तक पहुंचेगा, और कुल खर्च 1.5 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक होगा। चीन की छवि को प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं आपसी सीख को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी, तथा अंतरराष्ट्रीय नियमों को बनाने में इसकी क्षमता और प्रभाव में लगातार सुधार होगा।  

इसके साथ ही, इस योजना में पर्यटन के स्थानिक लेआउट को अनुकूलित करना, पर्यटन विकास के नए कारकों को विकसित और विस्तारित करना, उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन की आपूर्ति को समृद्ध करना, पर्यटन उपभोग की क्षमता को उजागर करना, सार्वजनिक पर्यटन सेवाओं में सुधार करना, विदेशी देशों और हांगकांग, मकाओ कथा थाईवान के साथ पर्यटन आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना, पर्यटन उद्योग के कुशल प्रशासन को बढ़ावा देना और समर्थन प्रणाली में सुधार करना जैसे प्रमुख कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version