Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रम्प प्रशासन के दबाव को कम करने के लिए भारत से संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा चीन: USISPF

November 21, 2024

ट्रम्प प्रशासन के दबाव को कम करने के लिए भारत से संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा चीन: USISPF

वाशिंगटन: अमरीका-भारत सामरिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि अमरीका में आगामी ट्रम्प प्रशासन का दबाव कम करने के लिए चीन अब भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। अमरीका में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है और वह जनवरी में देश की बागडोर संभालेंगे। ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान चीन से माल पर 60 प्रतिशत शुल्क और हर दूसरे अमरीकी आयात पर 20 प्रतिशत तक के शुल्क का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए हम ट्रम्प प्रशासन के आने का प्रारंभिक प्रभाव देख रहे हैं, जिसने चीन पर भारत के साथ व्यवहार को आसान बनाने का दबाव बनाया है। इसीलिए सीमा पर गश्त पर सहमति बनी है। सीधी उड़ानों पर सहमति बनी है।’

अघी ने कहा, ‘वे भारत आने वाले चीन के लोगों के लिए अधिक वीजा भी जारी करेंगे। आप देख रहे हैं कि ट्रम्प की जीत का भारत-चीन संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’ भारत ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त को लेकर चीन के साथ समझौता कर लिया है, जिससे चार साल से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध समाप्त हो गया। अघी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘चीन की ओर से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ट्रम्प आ रहे हैं। अमरीका के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो जाएंगे। इसलिए कई मोचरें पर तनाव क्यों रखें. ‘कम से कम भारत के साथ साझेदारी या संभावित रिश्ते को आसान बनाया जाए’।’ उन्होंने कहा कि अमरीका में नया प्रशासन विनिर्माण को चीन से दूर ले जाने और अमरीका में ही रोजगार सृजन की योजना बना रहा है।

इस बीच, एक खबर के अनुसार, अमरीका में कांग्रेस (संसद) की एक समिति ने सिफारिश की है कि चीन के साथ अपने व्यापार संबंधों को अमरीका कड़ा करे और लगभग 25 साल पुराने उस फैसले को वापस लेने पर जोर दे जिसने चीन की तीव्र आíथक वृद्धि में मदद की थी और जिसे अब अमरीका में कई लोग अमरीकी हितों को नुक्सान पहुंचाने वाला मानते हैं।
‘अमरीका-चीन आíथक तथा सुरक्षा समीक्षा आयोग’ ने मंगलवार को कांग्रेस को भेजी अपनी 9 पन्नों की वार्षकि रिपोर्ट में पहली बार चीन के साथ स्थायी सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का आह्वान किया। यह कदम ट्रम्प और कई प्रमुख रिपब्लिकन सांसदों की विचारधारा के अनुरूप है क्योंकि आने वाले प्रशासन के तहत चीन के साथ व्यापार युद्ध के तेज होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें