Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका से डब्ल्यूएजओ महासभा का उपयोग कर थाईवान सवाल नहीं उठाने का अनुरोध किया

May 10, 2023

चीन ने अमेरिका से डब्ल्यूएजओ महासभा का उपयोग कर थाईवान सवाल नहीं उठाने का अनुरोध किया

10 मई को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों की गतिविधि में थाईवानी क्षेत्र की भागीदारी को एक चीन सिद्धांत के अनुसार निपटना है । चीन अमेरिका से डब्ल्यूएजओ महासभा का उपयोग कर थाईवान सवाल नहीं उठाने का अनुरोध करता है ।

ध्यान रहे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने 9 मई को बयान जारी कर बताया कि अमेरिका डब्ल्यूएजओ से थाईवान को पर्यवेक्षक के रूप में चालू साल में होने वाली डब्ल्यूएजओ महासभा में भाग लेने की जबरदस्त अपील करता है । इस पर टिप्पणी करते हुए  वांग वनपिन ने कहा क हम अमेरिका के संबंधित बयान का डटकर विरोध करते हैं ।अमेरिकी कथन भ्रामक है ।उस का असली इरादा तथाकथित थाईवानी स्वतंत्रता का समर्थन करना है ।अमेरिका का थाईवान को लेकर ताश खेलना और थाईवान से चीन को नियंत्रित करना निश्चय ही विफल होगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें