Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अमेरिकी 17वीं राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय कार्य बैठक आयोजित

January 10, 2024

चीन-अमेरिकी 17वीं राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय कार्य बैठक आयोजित

8 से 9 जनवरी तक, 17वीं चीन-अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की कार्य बैठक अमेरिका के वाशिंगटन में आयोजित हुई। चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग कार्यालय के नेता और अमेरिकी रक्षा उप सहायक सचिव ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। चीनी पक्ष ने समानता और सम्मान के सिद्धांतों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक स्वस्थ और स्थिर सैन्य संबंध विकसित करने की इच्छा व्यक्त की है। चीन अमेरिका के साथ मिलकर सैन फ्रांसिस्को में दोनों राष्ट्रपतियों के बीच हुए महत्वपूर्ण सैन्य-संबंधी समझौतों को लागू करने में सहयोग करने को भी इच्छुक है।

संयुक्त राज्य अमेरिका से चीन की चिंताओं को ध्यान में रखने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों के विकास के लिए अनुकूल काम करने का आग्रह किया गया है। चीनी पक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि वह थाईवान मुद्दे पर रियायत नहीं देता है और अमेरिका से एक-चीन सिद्धांत का पालन करने का आग्रह करता है। चीन ने अमेरिका से थाईवान की “स्वतंत्रता” का विरोध करने, थाईवान को हथियार देना बंद करने और प्रासंगिक प्रतिबद्धताओं के ईमानदारी से कार्यान्वयन का भी आह्वान किया।

इसके अलावा, चीन ने अमेरिका से दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति और उत्तेजक कार्रवाइयों को कम करने और व्यक्तिगत देशों द्वारा उल्लंघन और उकसावे के लिए समर्थन बंद करने का आग्रह किया। चीनी पक्ष ने यह भी कहा कि अमेरिका को समुद्री और हवाई सुरक्षा मुद्दों के मूल कारणों को पूरी तरह से समझना चाहिए, अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को सख्ती से नियंत्रित करना चाहिए और स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से बचना चाहिए। साथ ही, चीनी पक्ष ने चीन के मूल हितों और अंतरराष्ट्रीय अहम् विषयों से संबंधित मुद्दों पर अपना गंभीर रुख और प्रमुख चिंताएं भी व्यक्त कीं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें