Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अमेरिका आर्थिक वार्ता: संबंधों में स्थिरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

June 13, 2025

चीन-अमेरिका आर्थिक वार्ता: संबंधों में स्थिरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र की पहली बैठक, जो 9 से 10 जून तक ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित हुई, उसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह बैठक 5 जून को चीन और अमेरिका के नेताओं द्वारा प्राप्त रणनीतिक आम सहमति के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी और इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दो दिनों तक चली इस बैठक के दौरान, चीन और अमेरिका ने स्पष्ट और गहन बातचीत की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी आम सहमति को लागू करने और जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता के परिणामों को मजबूत करने के उपायों के ढांचे पर एक सैद्धांतिक सहमति बनी, जिससे आर्थिक और व्यापार से जुड़ी चिंताओं को हल करने में नई प्रगति देखने को मिली। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि वे एक-दूसरे से सहयोग करेंगे और आम सहमति को लागू करेंगे। चीन विदेश मामले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली हाईदोंग का मानना है कि यह दोनों पक्षों की संबंधों को स्थिर करने की इच्छा को दर्शाता है। यह मतभेदों का प्रबंधन कर सकता है, आर्थिक और व्यापार संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा दे सकता है, और अंतरराष्ट्रीय अपेक्षाओं के अनुरूप वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

चीन, आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान में ईमानदारी और सिद्धांतों का पालन कर रहा है। चीन ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापक साझा हित और सहयोग की गुंजाइश है। मई में चीन-अमेरिका जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता के बाद, चीन ने ईमानदारी से समझौते को लागू किया और संबंधित टैरिफ तथा गैर-टैरिफ उपायों को रद्द या निलंबित कर दिया। 5 जून को, चीनी और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों ने संबंधों को दिशा देने के लिए फोन पर बात की, और उसके बाद लंदन में आर्थिक और व्यापार परामर्श एक शक्तिशाली कार्यान्वयन कार्य था, जो चीन की ईमानदारी और जिम्मेदार रवैये को पूरी तरह से दर्शाता है।

हालांकि, जिनेवा वार्ता के बाद अमेरिका ने चीन के खिलाफ कई भेदभावपूर्ण प्रतिबंधात्मक उपाय पेश किए, जैसे कि एआई चिप्स के निर्यात पर नियंत्रण और ईडीए सॉफ्टवेयर की बिक्री को निलंबित करना, जिसने चीन के अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। चीन ने स्पष्ट रूप से अमेरिका से इन नकारात्मक उपायों को वापस लेने के लिए कहा है। आखिरकार, इस बार लंदन परामर्श में पहुंची आम सहमति कड़ी मेहनत से हासिल की गई थी और इसे दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से बनाए रखने की आवश्यकता है।

चीन अच्छी तरह जानता है कि व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता। वह लड़ने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन वह इससे डरता भी नहीं है। वर्तमान में, चीन की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है और बेहतर हो रही है, विभिन्न उद्योगों की क्षमता लगातार बढ़ रही है, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई उत्पादकता ने नई गति प्रदान की है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने चीन की आर्थिक वृद्धि के लिए अपनी उम्मीदें बढ़ाई हैं। इस साल के पहले पांच महीनों में, चीन के माल व्यापार के कुल आयात और निर्यात मूल्य में साल-दर-साल 2.5% की वृद्धि हुई, जो अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को प्रदर्शित करता है।

चीन न केवल अपने विकास के लिए, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी ईमानदारी और सिद्धांतों के साथ चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे समय में जब विश्व बैंक ने अपने वैश्विक आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को कम कर दिया है, चीन को उम्मीद है कि अमेरिका चीन के साथ मिलकर काम करेगा और परामर्श तंत्र की भूमिका को पूरी तरह से निभाएगा, जो चीन, अमेरिका और दुनिया के लोगों के लिए जिम्मेदार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें