स्थानीय समयानुसार 14 से 15 सितंबर तक चीनी उपप्रधान मंत्री हे लीफंग ने स्पेन के मैड्रिड में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कोट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जामीसन ग्रीर के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानता के मार्गदर्शन से सम्बंधित आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर ईमानदार, गहन और रचनात्मक संवाद किया और सहयोगी तरीके से टिकटॉक सम्बंधी सवाल का उचित समाधान, निवेश बाधाएं कम करने और आर्थिक व व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर बुनियादी ढांचे की समानता संपन्न की। दोनों पक्ष सम्बंधित उपलब्धियों के दस्तावेजों पर विचार विमर्श करेंगे और अपने अपने देश की मंजूरी की प्रक्रिया पूरा करेंगे।
हे लीफंग ने कहा कि चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध का मर्म पारस्परिक लाभ और समान जीत है। दोनों पक्षों के पास सहयोग की अपार संभावनाएं और व्यापक समान हित हैं। उम्मीद है कि अमेरिका चीन के साथ आगे बढ़कर यथाशीघ्र ही चीन पर लगाये गये प्रतिबंध हटाएगा और ठोस कार्रवाई से बड़ी कोशिशों से प्राप्त की गयी वार्ता की उपलब्धियों की सुरक्षा करेगा।
दोनों पक्षों का समान विचार है कि स्थिर चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध न सिर्फ दोनों देशों के लिए बड़ा महत्व रखता है, बल्कि वैश्विक आर्थिक स्थिरता औऱ विकास के लिए भारी महत्व रखता है।
चीन और अमेरिका सहयोग के माध्यम से टिकटॉक मुद्दे को उचित रूप से हल करने, निवेश बाधाओं को कम करने और सम्बंधित आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने पर एक बुनियादी ढाँचे पर आम सहमति पर पहुँच गए हैं। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार, उप वाणिज्य मंत्री ली छेंगकांग ने 15 सितंबर की शाम को यह बात कही।
टिकटॉक मुद्दे पर ली छेंगकांग ने कहा कि चीन तकनीकी, आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों के राजनीतिकरण, औज़ारीकरण और शस्त्रीकरण का लगातार विरोध करता है, अपने सैद्धांतिक रुख, कॉर्पोरेट हितों, या अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की कीमत पर कभी भी कोई समझौता नहीं करेगा। चीन अपने राष्ट्रीय हितों और चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों व हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा, और कानूनों व नियमों के अनुसार प्रौद्योगिकी निर्यात अनुमोदन करेगा। साथ ही, चीनी सरकार कंपनियों की इच्छाओं का पूरा सम्मान करती है और बाजार सिद्धांतों के आधार पर समान वाणिज्यिक वार्ता करने में उनका समर्थन करती है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...