Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर मौसम में रणनीतिक साझेदार हैं चीन- वेनेजुएला:शी चिनफिंग

September 13, 2023

हर मौसम में रणनीतिक साझेदार हैं चीन- वेनेजुएला:शी चिनफिंग

 

3 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में यात्रा पर आये वेनेजुएला के राष्ट्रपति नोकोलस मादुरो मोरोस के साथ वार्ता की ।दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने चीन- वेनेजुएला संबंधों को हर मौसम में रणनीतिक साझेदार बनने की घोषणा की ।

शी चिनफिंग ने वार्ता में कहा कि चीन और वेनेजुएला पारस्परिक विश्वसनीय दोस्त और समान विकास वाले साझेदार हैं ।चीन हमेशा रणनीतिक और दूरगामी दृष्टि से वेनेजुएला के साथ संबंध देखता है और हमेशा वेनेजुएला द्वारा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता ,सम्मान ,सामाजिक स्थिरता की सुरक्षा करने और बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने का समर्थन करता है ।

अगले साल दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है ।चीन वेनेजुएला के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए ब्लूप्रिंट खींच कर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने ,दोनों देशों की जनता के लिए अधिक लाभ लाने और विश्व शांति व विकास में अधिक सकारात्मक ऊर्जा डालने को तैयार है ।

(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें