Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने गुब्बारा नष्ट किए जाने पर अमेरिकी संस्थाओं को दी चेतावनी

February 16, 2023

China ने गुब्बारा नष्ट किए जाने पर अमेरिकी संस्थाओं को दी चेतावनी

बीजिंगः चीन ने कहा कि वह पूर्वी अमेरिकी तट पर संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारा नष्ट किए जाने के मामले में अमेरिकी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि किन संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चीन का कहना है कि अमेरिका ने जिस गुब्बारे को नष्ट किया है, वह मौसम संबंधी जानकारियां जुटाने के लिए आसमान में भेजा गया था और वह दुर्घटनावश रास्ता भटक गया था। अमेरिका के एफ-22 लड़ाकू विमान ने चार फरवरी को उस गुब्बारे को नष्ट कर दिया था।

वांग ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, कि ‘चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है। चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को निशाना बनाने वाली अमेरिका की संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कानून के अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी।’’ गुब्बारा नष्ट किए जाने के बाद से अमेरिका ने छह चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाए हैं। उसका कहना है कि ये प्रतिष्ठान चीन के एयरोस्पेस कार्यक्रम से चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें