Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने कंबोडिया और थाईलैंड के संयुक्त युद्धविराम घोषणापत्र का स्वागत किया

December 28, 2025

चीन ने कंबोडिया और थाईलैंड के संयुक्त युद्धविराम घोषणापत्र का स्वागत किया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कंबोडिया और थाईलैंड द्वारा संयुक्त युद्धविराम घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि चीन इस कदम का हार्दिक स्वागत करता है। प्रवक्ता ने कहा कि 27 दिसंबर को कंबोडिया और थाईलैंड ने सामान्य सीमा समिति (जीबीसी) की विशेष बैठक के दौरान संयुक्त युद्धविराम घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जो इस बात का प्रमाण है कि संवाद और परामर्श जटिल विवादों को सुलझाने का सबसे व्यावहारिक और प्रभावी मार्ग हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चीन, आसियान तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच और अधिक व्यापक तथा रचनात्मक संवाद के लिए मंच और अनुकूल परिस्थितियाँ तैयार करने को तत्पर है। उन्होंने बताया कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी 28 से 29 दिसंबर तक युन्नान में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री प्राक सोखोन और थाईलैंड के विदेश मंत्री नोरोडोम सिहासक के साथ बैठक करेंगे। इन वार्ताओं में तीनों देशों की सेनाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

प्रवक्ता ने जोर देकर कहा, “चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम को सुदृढ़ करने, आपसी संपर्कों को पुनः प्रारंभ करने, राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को पुनर्स्थापित करने, द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति लाने तथा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने में सक्रिय योगदान देगा।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें