Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन द्वारा जापानी आक्रमण-विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ समारोह में पत्रकारों का स्वागत

July 14, 2025

चीन द्वारा जापानी आक्रमण-विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ समारोह में पत्रकारों का स्वागत

चीन, जापानी आक्रमण-विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में अपनी विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए देश की राजधानी पेइचिंग में एक भव्य समारोह का आयोजन करेगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को कवर करने के लिए देश-विदेश के पत्रकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ हांगकांग, मकाओ और ताइवान के पत्रकारों की सुविधा के लिए एक विशेष ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली (http://kzjn80reg.zgjx.cn) शुरू की गई है। इच्छुक पत्रकार इस पोर्टल के माध्यम से अपने साक्षात्कार अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदन विंडो 15 जुलाई, 2025 से 29 जुलाई, 2025 तक खुली रहेगी।

समारोह और उससे संबंधित गतिविधियों के दौरान पत्रकारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पेइचिंग में एक प्रेस केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र घरेलू और विदेशी पत्रकारों की मेजबानी करेगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा रिसेप्शन आयोजित करने का कार्यभार संभालेगा। इसके अतिरिक्त, प्रेस केंद्र पत्रकारों के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था करने, प्रेस केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट और वीचैट सार्वजनिक खाता संचालित करने, तथा रिपोर्टिंग और साक्षात्कार के लिए आवश्यक सूचना सेवाओं और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए इंटरनेट और अन्य आधुनिक तकनीकों का पूरा उपयोग करेगा।

(साभार— चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें