Site icon Dainik Savera Times

चीन दक्षिण एशियाई देशों द्वारा चीन के विकास का लाभांश साझा करने का स्वागत करता है:वांग यी

 

16 अगस्त को सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और वैदेशिक मामला कार्यालय के निदेशक वांग यी ने दक्षिण पश्चिमी चीन के खुनमिंग शहर में 7वें चीन-दक्षिण एशिया मेले के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया । श्रीलंकाई प्रधान मंत्री दिनेश गुनेवार्डेना ,लाओस के उप राजाध्यक्ष पांग याथोटो ,नेपाली उप राष्ट्रपति राम साहे प्रसाद यादव ,वियतनाम के उप प्रधान मंत्री ट्रान लू क्वांग ने इस में भाग लेकर भाषण दिया ।

वांग यी ने कहा कि चीन दक्षिण एशियाई देशों द्वारा चीनी विकास एक्सप्रेस पर सवार कर चीन के विकास का लाभांश साझा करने का स्वागत करता है । चीन दक्षिण एशियाई देशों के साथ एकजुटता व सहयोग मजबूत कर क्षेत्र की चिरस्थाई शांति ,स्थिरता और समृद्धि के लिए शक्ति प्रदान करने को तैयार है ।

वांग यी ने द्विपक्षीय सहयोग गहराने के लिए चार सुझाव पेश किये ,जिन में पारस्परिक रणनीतिक विश्वास ,संपर्क ,आर्थिक व व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान प्रदान मजबूत करना शामिल है । विभिन्न पक्षों ने व्यक्त किया कि दक्षिण एशियाई देशों ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड बढ़ाने में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं ।

चीन-दक्षिण एशिया सम्बंध विभिन्न देशों के विकास की मांग से मेल खाते हैं । वे चीन के साथ एकता व सहयोग बढ़ाकर क्षेत्र के खुलेपन ,समावेश ,शांति ,स्थिरता और समान विकास के लिए योगदान देने की प्रतीक्षा करते हैं ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version