Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

China आठ साल के बाद फिर लेजिस्लेशन कानून का करेगा संशोधन

March 10, 2023

China आठ साल के बाद फिर लेजिस्लेशन कानून का करेगा संशोधन

पेइचिंग में चल रहे 14वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पहले सत्र का एक अहम कार्य लेजिस्लेशन कानून के संशोधन मसौदे पर विचार कर उसे पारित करना है ।13 मार्च को इस सत्र के समापन समारोह पर एनपीसी के लगभग 3000 सदस्य इस मसौदे पर मतदान डालेंगे। एनपीसी की स्थाई समिति की कानून कार्य समिति के उपनिदेशक वु त्संग ने बताया कि लेजिस्लेशन कानून के संशोधन के चार मुख्य कारण हैं ।पहला ,कानून निर्माण में सीपीसी के नेतृत्व को मजबूत करना है ।दूसरा ,समग्र प्रक्रिया वाले लोकतंत्र पर कायम रहकर जनता की स्वामित्व को सुनिश्चित करना है ।तीसरा ,चौतरफा तौर पर संविधान और कानून के मुताबिक राष्ट्र के शासन को बढ़ावा देना है ।चौथा ,सुधार और कानूनी शासन के संबंधों का सही निपटारा करना है।

संविधान के अनुरूप होने वाली जांच का तांत्रिकरण इस लेजिस्लेशन कानून की एक ज्वलंत बिंदु है ।वु त्संग ने बताया कि संशोधन मसौदे में संविधान के अनुरूप होने वाली जांच का तांत्रिकरण संपूर्ण बनाया गया है ।जांच कार्य लेजिस्लेशन के हर अंक में कवर करेगा ताकि हरेक कानून ,हरेक व्यवस्था और हरेक धारा संविधान के नियमों से मेल खाता है। इसके अलावा लेजिस्लेशन कानून के संशोधन मसौदे में यह स्पष्ट किया गया है कि एनपीसी स्थाई समिति की कार्य संस्थाएं वास्तविक मांग के मुताबिक बुनियादी लेजिस्लेशन संपर्क केंद्र स्थापित करेंगी ताकि संबंधित कानून के मसौदे के बारे में व्यापक रूप से आम लोगों और संबंधित पक्षों की राय सुनी जाए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें