Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

China 44वें बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का प्रमुख अतिथि देश होगा

February 20, 2023

China 44वें बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का प्रमुख अतिथि देश होगा

44वां बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला 23 से 26 फरवरी तक सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने जा रहा है। यह दक्षिण पूर्व यूरोप में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला है और इसमें 41 देशों और क्षेत्रों के लगभग 500 पर्यटन संगठन भाग लेंगे। चीन बूथ की थीम है “सुंदर चीन, आकर्षक पेइचिंग-निंगपो” और मौके पर दुनिया भर के लोगों को चीन में ग्रैंड कैनाल की ऐतिहासिक उत्पत्ति और शैली के बारे में बताया जाएगा।

बेलग्रेड के सहयोगी शहर के रूप में पेइचिंग विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित करके अक्टूबर 1980 में मैत्रीपूर्ण संबंध की स्थापना के बाद से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अर्थव्यवस्था और व्यापार में दोनों पक्षों के बीच सहयोग की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। सर्बिया के अलावा, चीनी प्रतिनिधिमंडल ग्रीस, बुल्गारिया भी जाकर कई संस्कृति और पर्यटन की प्रचार और आदान-प्रदान गतिविधियों को आयोजित करेगा, और चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के पर्यटन उद्योगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें