Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण व्यवसाय के विकास से ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाएगा चीन

February 7, 2023

ग्रामीण व्यवसाय के विकास से ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाएगा चीन

चीन में वर्ष 2023 ग्रामीण पुनरुत्थान और व्यावसायिक समर्थन सम्मेलन 9 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था के सहारे ग्रामीण पुनरुत्थान करने के तरीके से कृषि उत्पादों का प्रभाव और बिक्री बढ़ाना है। बताया जाता है कि पहले सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2022 में हुआ था। समाज के विभिन्न जगतों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से इसमें भाग लिया। 36 क्षेत्रीय सामान्य ब्रांडों, 125 कंपनियों और 5,056 उत्पादों का प्रभाव इस कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ाया गया। कार्यक्रम से 8 अरब 40 करोड़ युआन के कृषि उत्पादों की बिक्री हुई।

गरीबी उन्मूलन में व्यावसायिक विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसपर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने कई बार चीन के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान व्यवसाय से गरीबी उन्मूलन का निर्देश दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रामीण उद्योगों की पूरी श्रृंखला का उन्नयन करने के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा और अनवरत विकास की क्षमता उन्नत करनी चाहिए, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।
ग्रामीण उद्योगों की पूरी श्रृंखला का उन्नयन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विशेष उत्पादों का मूल्य उन्नत करने के साथ इसे विशेष व्यवसाय में बदलना चाहिए। पर्यटन संसाधन से भरपूर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायों का साथ में विकास बढ़ाना चाहिए। वहीं, परिसंचरण, प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों का तेज विकास करने से ग्रामीण उद्योगों की पूरी श्रृंखला का उन्नयन साकार करना चाहिए।

कृषि के अनेक मूल का विकास कर पहले, दूसरे और तीसरे उद्योगों का मिश्रण बढ़ाना ग्रामीण पुनरुत्थान की नई हाइलाइट्स बन गई है। हपेई प्रांत में सिंचाई के बिना सीढ़ीनुमा खेत संयुक्त राष्ट्र खाद्यान्न और कृषि संगठन द्वारा विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि विरासत स्थल के रूप में दर्ज किया गया। इस संसाधन के सहारे वहां पर काली मिर्च की खेती का विकास किया गया। पर्यटन उद्योग का विकास करने से न सिर्फ बिक्री में बढ़ोतरी हुई, बल्कि चुनने में श्रमिकों की कमी की समस्या भी दूर हो गई। स्थानीय किसानों की आय में बड़ी बढ़ोतरी हुई।

जैसा कि शी चिनफिंग ने कहा कि व्यवसाय विकास का आधार है। व्यवसाय समृद्ध हो जाए, तो किसानों की आय में सतत वृद्धि होगी। गरीबी उन्मूलन से गरीब क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन हुआ। यह ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाने का मजबूत आधार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें