Site icon Dainik Savera Times

चीन समय पर स्कूल की सुरक्षित शुरुआत सुनिश्चित करेगा

चीनी उप प्रधानमंत्री सुन छुनलान ने 6 फरवरी को पेइचिंग के कई मिडिल स्कूल और विश्वविद्यालय जाकर कक्षा शुरू करने की तैयारी से जुड़े काम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में सभी अध्यापकों और छात्रों ने महामारी के विरोध का समर्थन किया। सुन छुनलान ने कहा कि इस बार करीब 30 करोड़ अध्यापक और छात्र फिर से सामान्य पढ़ाई शुरू करेंगे। सभी स्कूलों को तैयारी का काम अच्छे से करना चाहिए।सुन छुनलान ने आगे कहा कि विभिन्न स्कूलों को अध्यापकों और छात्रों के स्वास्थ्य की निगरानी पर जोर देना चाहिए। महामारी की वजह से पैदा परेशानी दूर करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श पर ध्यान देना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version