Site icon Dainik Savera Times

चीन दृढ़ता से दुनिया में शांति, स्थिरता और प्रगति की ताकत बनेगा : वांग यी

14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र की कूटनीतिक थीम वाली न्यूज ब्रीफिंग 7 मार्च को सुबह पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि अराजकता के अंतरराष्ट्रीय माहौल का सामना करते हुए चीन दृढ़ता से दुनिया में शांति, स्थिरता और प्रगति की ताकत बनेगा।

   वांग यी ने कहा कि चीन दृढ़ता से इतिहास के सही पक्ष और मानव सभ्यता की प्रगति पर खड़ा रहेगा। चीन शांति, विकास, सहयोग और समान जीत का झंडा बुलंद रखेगा, विश्व शांति और विकास की दृढ़ता से रक्षा करते हुए अपना विकास करेगा और अपने विकास से विश्व शांति और विकास की बेहतर सुरक्षा करेगा।

   वांग यी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में जोर देते हुए कहा गया है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी न केवल चीनी लोगों के लिए खुशी और चीनी राष्ट्र का कायाकल्प चाहती है, बल्कि मानव जाति के लिए प्रगति और दुनिया के लिए महान सद्भाव भी चाहती है। यह हमारा मिशन, हमारी जिम्मेदारी, हमारा अनुसरण और लक्ष्य है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version