Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन निजी निवेश बढ़ाएगा

July 24, 2023

चीन निजी निवेश बढ़ाएगा

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने 24 जुलाई को निजी निवेश बढ़ाने के बारे में दस्तावेज जारी किया। इसका उद्देश्य निजी निवेश का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाना है। दस्तावेज में कहा गया है कि परिवहन, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, नए बुनियादी संस्थापन, उन्नत विनिर्माण और आधुनिक कृषि आदि मुख्य क्षेत्रों में पूंजी लगाने के लिए निजी निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। निजी पूंजी वाली परियोजनाओं का कार्यान्वयन बढ़ाने के लिए चीन वित्तपोषण, भूमि के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यांकन में गारंटी देगा।

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के संबंधित अधिकारी ने कहा कि अब निजी पूंजी के ढांचे में लगातार सुधार देखा गया है। इस साल की पहली छमाही में रियल एस्टेट विकास के अलावा निजी निवेश में पिछले साल की इसी अवधि से 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसकी वृद्धि दर सभी पूंजी से 5.6 फीसदी अधिक है। वहीं, निर्माण उद्योग में निजी पूंजी में 8.4 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ, जो सभी निवेश से 2.4 फीसदी अधिक है। स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक कार आदि क्षेत्रों में निजी निवेश सक्रिय कायम रहा। बुनियादी संस्थापनों में निजी पूंजी में 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो सभी निवेश से 8.4 फीसदी अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें