Site icon Dainik Savera Times

चीन अगले साल 2 शनचो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और 2 थ्येनचो कार्गो अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा

 

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से 31 अगस्त को मिली खबर के अनुसार, साल 2024 में चीन 2 शनचो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और 2 थ्येनचो कार्गो अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा। बताया गया है कि थ्येनचो-7 कार्गो अंतरिक्ष यान, शनचो-18 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, थ्येनचो-8 कार्गो अंतरिक्ष यान, और शनचो-19 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का क्रमशः प्रक्षेपण किया जाएगा।

संबंधित योजना के अनुसार, दोनों थ्येनचो कार्गो अंतरिक्ष यानों को हाईनान प्रांत के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया जाएगा, और दोनों शनचो मानवयुक्त अंतरिक्ष यानों को कानसू प्रांत के च्युछ्य्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। शनचो-18 और शनचो-19 दोनों मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में अलग-अलग तौर पर तीन अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे, और वे अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण जारी रखेंगे।

31 अगस्त को, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने भी एक घोषणा जारी की कि अब से लेकर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक, वह खुले तौर पर लोगों से उपरोक्त 4 उड़ान मिशनों के लिए लोगो की मांग करेगा। इस गतिविधि में चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान उद्योग से प्यार करने वाले सभी प्राकृतिक व्यक्ति, कानूनी व्यक्ति और संगठन भाग ले सकते हैं। अंतिम चयनित प्रस्तावों के रचकों को मानवयुक्त अंतरिक्ष प्रक्षेपण मिशनों को देखने के लिए प्रक्षेपण स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version