Site icon Dainik Savera Times

चीन तुर्किये और सीरिया को आपात राहत देगा

तुर्किये में 6 फरवरी को दो बार 7.8 तीव्रता वाले भूकंप आए। इससे तुर्किये और सीरिया में जान-मान का भारी नुकसान हुआ। चीनी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय विकास और सहयोग आयोग के उप प्रमुख तंग पोछिंग ने कहा कि भूकंप आने के बाद चीन सरकार ने शीघ्र ही आपात मानवीय सहायता व्यवस्था शुरू कर दी और तुर्किये व सीरिया को आपात राहत देने का फैसला किया। चीन सबसे पहले तुर्किये को 4 करोड़ युआन का आपात राहत देगा, जिसमें राहत दल, चिकित्सा दल और राहत सामग्री शामिल हैं। चीन सीरिया को जरूरत वाली राहत सामग्री और अनाज सहायता में देगा।

इसके साथ, चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी ने अलग-अलग तौर पर तुर्किये और सीरिया को 2 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत धनराशि दी। स्थानीय चीनी मूल के लोग तंबू और कंबल जैसे राहत सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं। बताया जाता है कि चीन के पहले सामाजिक बचाव बल ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में राहत शुरू कर दिया है। चीन सरकार स्थिति के अनुसार लगातार तुर्किये और सीरिया को भरसक सहायता देगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version