Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

“सिग्नल अपग्रेड” का विशेष अभियान चलाएगा चीन

January 4, 2024

“सिग्नल अपग्रेड” का विशेष अभियान चलाएगा चीन

4 जनवरी को चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग समेत 11 विभागों ने हाल ही में संयुक्त रूप से “सिग्नल अपग्रेड” के विशेष अभियान करने पर नोटिस जारी किया। यह प्रस्तावित है कि 2024 के अंत तक 80 हजार से अधिक प्रमुख स्थानों पर गहन मोबाइल नेटवर्क कवरेज होगा, 25 हजार किलोमीटर रेलवे, 3 लाख 50 हजार किलोमीटर सड़कों और 150 सबवे लाइनों में निरंतर मोबाइल नेटवर्क कवरेज होगा।

   चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संबंधित प्रधान ने कहा कि वर्तमान में चीन का 4जी नेटवर्क पूरी तरह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को कवर कर चुका है। 5जी नेटवर्क कवरेज धीरे-धीरे “शहर-व्यापी” से “काउंटी-व्यापी” तक विकसित हुआ है और कस्बों, प्रशासनिक गांवों आदि तक विस्तारित हो रहा है। “सिग्नल अपग्रेड” को बढ़ावा देने से न केवल बेहतर जीवन के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि उद्योग के डिजिटल परिवर्तन में भी मदद मिलेगी।

   नोटिस में चार मुख्य कार्यों का प्रस्ताव दिया गया और 2024 और 2025 के लिए मुख्य लक्ष्यों को स्पष्ट किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें