Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांडा संरक्षण पर सहकारी अनुसंधान का एक नया दौर शुरू करेगा चीन

February 22, 2024

पांडा संरक्षण पर सहकारी अनुसंधान का एक नया दौर शुरू करेगा चीन

परिचय के अनुसार स्पेन, अमेरिका और ऑस्ट्रिया ने सब से पहले पांडा के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण में चीन के साथ सहयोग किया था। वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों से, चीन, स्पेन, अमेरिका और ऑस्ट्रिया ने कुल 28 पांडा का प्रजनन कराया और उन को पाला ,जिस ने पांडा के संरक्षण और प्रजनन में सकारात्मक योगदान दिया।
सहकारी अनुसंधान का नया दौर पांडा के रोगों की रोकथाम और उपचार, बसेरे व और जंगली पांडा की सुरक्षा, सर्वेक्षण और निगरानी क्षमताओं में सुधार पर केंद्रित होगा।

पांडा चीन की राष्ट्रीय निधि है और दुनिया भर के लोग इसे पसंद करते हैं।1990s से, चीन ने 20 देशों के 26 संस्थानों के साथ पांडा के संरक्षण व अनुसंधान पर सहयोग किया , जिसमें 68 पांडा का सफलतापूर्वक प्रजनन किया गया ।जंगली पांडा के संरक्षण, प्रजनन और पालन-पोषण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई और संयुक्त रूप से कई कठिन तकनीकी समस्याओं को दूर किया गया।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें