Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में China ने 2 कांस्य पदक जीते

February 12, 2023

एशियाई इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में China ने 2 कांस्य पदक जीते

कजाकस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रही वर्ष 2023 एशियाई इंडोर ट्रेक एंड फील्ड चैंपियनशिप में चीनी एथलीटों ने 11 फरवरी को महिला ट्रिपल जंप और पुरुष 400 मीटर दौड़ में क्रमशः एक कांस्य पदक जीता । महिला ट्रिपल जंप में चीनी एथलीट छन तिंग ने पांचवे दौर में 13.52 मीटर के रिकार्ड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया ,जबकि उज्बेकिस्तान की एथलीट दाफरोनोवा ने 13.98 मीटर से पहला स्थान पाया ।

पुरुष 400 मीटर दौड़ में चीनी एथलीट फेन थ्येनरुई ने 47.30 सेकेंड से कांस्य पदक जीता ,जबकि कतर के एथलीट इब्राहिम ने 46.25 सेकेंड से स्वर्ण पदक हासिल किया। इस चैंपियनशिप की पहले दिन की स्पर्द्धा में चीनी टीम ने एक स्वर्ण ,एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया ।पुरुष ट्रिपल जंप में 26 वर्षीय चीनी एथलीट फांग योछिंग ने 17.20 मीटर से आसानी से पहला स्थान प्राप्त किया ।महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में चीनी एथलीट ह वुश्या ने एक रजत पदक प्राप्त किया ,जबकि पुरुष शॉटपुट में चीनी एथलीट छन श्योतुंग ने 18.85 मीटर से एक कांस्य पदक जीता ।इस इवेंट में भारतीय एथलीटों ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें