Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने जारी की दुनिया की पहली डीप-सी सीमाउंट डिजिटल इंटेलिजेंट प्रणाली

June 11, 2025

चीन ने जारी की दुनिया की पहली डीप-सी सीमाउंट डिजिटल इंटेलिजेंट प्रणाली

2025 विश्व महासागर दिवस और संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के अवसर पर, चीन ने आधिकारिक तौर पर दुनिया की पहली डीप-सी सीमाउंट डिजिटल इंटेलिजेंट प्रणाली का अनावरण किया है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

10 जून को चीनी महासागर मामलों के प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभूतपूर्व प्रणाली चीनी महासागर मामलों के प्रशासन और चीच्यांग प्रयोगशाला सहित कई इकाइयों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह गहरे समुद्र के क्षेत्र में चीन द्वारा जारी किया गया विश्व का पहला डिजिटल सार्वजनिक प्रौद्योगिकी उत्पाद है।

यह प्रणाली गहरे समुद्र के अन्वेषण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में एक महत्वपूर्ण अंतर को भरती है। इसके माध्यम से गहरे समुद्र के विकास को डिजिटल युग में आगे बढ़ाया जा सकेगा, जिससे चीन गहरे समुद्र प्रौद्योगिकी नवाचार और समुद्री अंतरिक्ष शासन में एक अग्रणी भूमिका निभाएगा।

चीन द्वारा शुरू की गई “डिजिटल डीप सी टिपिकल हैबिटेट” नामक बड़ी विज्ञान योजना के मुख्य वैज्ञानिक और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के अकादमीशियन ली च्याप्याओ ने इस प्रणाली को गहरे समुद्र के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धि बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रणाली संयुक्त राष्ट्र की “महासागर दशक” पहल को लागू करने और वैश्विक महासागर शासन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए चीन की एक ठोस कार्रवाई को दर्शाती है।

यह घोषणा 9 जून को स्थानीय समय के अनुसार फ्रांस के नीस शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के “महासागर को प्रबुद्ध करें” नामक साइड इवेंट में की गई। चीनी महासागर मामलों के प्रशासन ने इस अवसर पर बताया कि यह प्रणाली अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी गई है और इसके कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल और डेटा सेट पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए खुले हैं, जो वैश्विक महासागर अनुसंधान और सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें