Site icon Dainik Savera Times

16वीं वैश्विक प्रवासी चीनी पुस्तक दुकानों की संयुक्त प्रदर्शनी का आयोजन

China news

China news

चीनी राष्ट्रीय प्रेस एवं प्रकाशन प्रशासन के अनुसार, 16वीं वैश्विक प्रवासी चीनी पुस्तक दुकानों की चीनी पुस्तक वसंत महोत्सव की संयुक्त प्रदर्शनी का आयोजन हाल ही में विश्व भर के 40 देशों और क्षेत्रों में स्थित 100 से अधिक चीनी पुस्तक दुकानों में किया गया, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, सिंगापुर, ट्यूनीशिया और ऑस्ट्रेलिया आदि देश शामिल थे।

प्रदर्शनी के दौरान, भाग लेने वाली पुस्तक दुकानों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रचनाओं और उनसे संबंधित अध्ययन सामग्री को प्रदर्शित करने और बेचने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और राज्य के प्रमुख निर्णयों और पहलों की व्याख्या करने और नए युग की विकास उपलब्धियों और उनके वैश्विक महत्व को प्रदर्शित करने के विषय पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशनों का एक संग्रह प्रदर्शित किया। इसके अलावा, चीनी वसंत महोत्सव थीम वाली पुस्तकें, लोकप्रिय अकादमिक रचनाएँ, मौलिक बाल पुस्तकें और चीनी भाषा सीखने की पाठ्यपुस्तकें भी प्रदर्शित की गईं।

विदेशी पाठकों के लिए, “वसंत महोत्सव के साथ मेरी कहानी” पर निबंध प्रतियोगिता, “प्रसिद्ध लेखकों के कला सप्ताह” और “कहानियाँ दुनिया को जोड़ती हैं” सहित विभिन्न प्रकार की आदान-प्रदान गतिविधियों का आयोजन किया गया। वसंत महोत्सव के दोहे लिखना और लालटेन की पहेलियों का अनुमान लगाना जैसी अंतःक्रियात्मक और अनुभवात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे विभिन्न देशों के लोगों को वसंत महोत्सव की संस्कृति के आकर्षण का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर मिला।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version