Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोंगकुआनछुन मंच का 2026 वार्षिक सम्मेलन समाप्त

March 30, 2026

चोंगकुआनछुन मंच का 2026 वार्षिक सम्मेलन समाप्त

पांच दिवसीय चोंगकुआनछुन मंच का 2026 वार्षिक सम्मेलन 29 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में समाप्त हुआ। मंच का विषय था तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का गहरा एकीकरण। इस दौरान 115 कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंच के अंतिम दिन आयोजित प्रमुख उपलब्धियों के लिए विशेष न्यूज़ ब्रीफिंग में कुल 21 अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां रिलीज़ की गईं।

इनमें “हाई एनर्जी सिंक्रोट्रॉन रेडिएशन लाइट सोर्स” का टेस्ट रन शुरू होने से ज़ाहिर है कि चीन में सिंक्रोट्रॉन रेडिएशन सोर्स औपचारिक रूप से 4.0 हाई-एनर्जी युग में प्रवेश कर चुका है। चीन ने “फॉलोअर” से “लीडर” तक की छलांग लगाई है। “बुद्धिमान दिमाग” रोबोट को सामान्य “निर्णय लेने के केंद्र” से लैस करता है। इससे सन्निहित बुद्धि के बड़े पैमाने पर प्रयोग को बढ़ावा दिया गया। चीन में पहले कंधे की रिप्लेसमेंट सर्जरी रोबोट ने पेइचिंग के चीश्वीथान अस्पताल में नियमित दूरस्थ सर्जरी करना शुरू किया।

इसके अलावा, मंच के अंतिम दिन बुद्धिमान कनेक्टेड नवीन ऊर्जा वाहन के लिए वाणिज्यिक बीमा का अनुप्रयोग शुरू करने आदि नीतियां या रिपोर्टें भी जारी की गईं और सहयोग समझौतों का हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें