Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग में 2025 में 98,700 हेक्टेयर क्षेत्र में नए पौधे लगाये गये

98700 hectares of new forests were planted in Xizang

98700 hectares of new forests were planted in Xizang

इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में, शीत्सांग(तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश से पता चला है कि 2025 में शीत्सांग में 98,700 हेक्टेयर क्षेत्र में नए वनरोपण किये गया, जिसमें उत्तरी और दक्षिणी पर्वतीय क्षेत्रों में 28,667 हेक्टेयर क्षेत्र की हरियाली परियोजनाएं, 344,667 हेक्टेयर क्षेत्र में निम्नीकृत घासभूमियों का पुनर्स्थापन और प्रबंधन, और 15,333 हेक्टेयर क्षेत्र में मिट्टी और जल अपरदन का प्रबंधन शामिल हैं।

2025 में, शीत्सांग को स्वायत्त प्रदेश में 4A स्तर के “शून्य अपशिष्ट शहरों” के पहले बैच में स्थान दिया गया। पूरे क्षेत्र में अच्छी वायु गुणवत्ता वाले दिनों का अनुपात 99% से ऊपर रहा और प्रमुख नदियों, झीलों और पेयजल स्रोतों की जल गुणवत्ता अनुपालन दर 100% तक पहुंची। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि(2021-2025) के दौरान, शीत्सांग के सभी सात शहरों को राष्ट्रीय पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण प्रदर्शन क्षेत्र घोषित किया गया।

2026 में, शीत्सांग नदी और झील प्रमुख प्रणाली तथा वन प्रमुख प्रणाली के कार्यान्वयन को और अधिक गहन करेगा तथा यार्लुंग जांग्पो नदी बेसिन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पारिस्थितिक बहाली परियोजनाएं चलाएगा। इस परियोजना के तहत लगभग 26,667 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में वनरोपण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें उत्तर और दक्षिण पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग 13,333 हेक्टेयर की हरियाली परियोजनाएं, लगभग 140,000 हेक्टेयर क्षेत्र में निम्नीकृत घासभूमियों का पुनर्स्थापन और प्रबंधन, और 16,667 हेक्टेयर में मिट्टी और जल अपरदन का प्रबंधन शामिल होगा। इस के अलावा लगभग 66.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में घास के मैदानों पर चराई प्रतिबंध और पशुधन संतुलन उपायों को लागू किया जाएगा।

शीत्सांग राष्ट्रीय उद्यानों के निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना जारी रखेगा, न्यिंगची राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान का निर्माण करेगा और शीत्सांग काशिवागी वन प्रकृति अभ्यारण्य की स्थापना करेगा। शीत्सांग पारिस्थितिक पर्यावरण क्षेत्र प्रबंधन का पांच वर्षीय गतिशील मूल्यांकन भी करेगा, और वानिकी और घास के मैदानों के कार्बन सिंक परियोजना व्यापार का संचालन करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version