Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

उरुमुची में आयोजित होगा नौवां चीन-यूरेशिया मेला 

June 10, 2026

उरुमुची में आयोजित होगा नौवां चीन-यूरेशिया मेला 

नौवां चीन-यूरेशिया मेला 25 से 29 जून तक चीन के शिनच्यांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमुची में आयोजित होगा। आयोजक पक्ष का कहना है कि इसमें भाग लेने वाले देशी-विदेशी व्यापारियों की संख्या एक नया रिकार्ड होगी।

नौवें चीन-यूरेशिया मेले की कार्यकारी समिति के उप निदेशक और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश सरकार के उप महासचिव चाओ ल्यांग ने 9 जून को पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज़ ब्रीफिंग में बताया कि अब तक एशिया, यूरोप और अफ्रीका से आने वाले 27 देशों व क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि की है, जिनमें यूएई, दक्षिण कोरिया, रूस और थाईलैंड पहली बार अपने अपने स्टॉल स्थापित करेंगे।

परिचय के अनुसार नौवें चीन-यूरेशिया मेले के दौरान व्यापार संवर्द्धन, निवेश सहयोग, उपभोग के विस्तार और सृजन सहयोग पर फोकस रखेगा और नये उत्पादों के लांच, निवेश आकर्षण, सीमा पार व्यापार से जुड़े 80 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।  आंकड़ों के अनुसार शिनच्यांग के वैदेशिक पत्तनों की संख्या 19 है और विदेश व्यापार की कुल रकम लगातार 4 साल तक एक ख़रब युवान से अधिक है। वर्ष 2025 में शिनच्यांग की विदेश व्यापार की वृद्धि दर पूरे देश में पहले स्थान पर थी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें